मजदूर की बाइक घर पर, वाराणसी में कट रहे चालान

डिजिटल व्यवस्था के दौर में भी एक मजदूर के लिए सिस्टम की खामी बड़ी मुसीबत बन गई है।रेही गांव निवासी गंगासागर की बाइक घर पर खड़ी रहती है, लेकिन उसके नाम पर वाराणसी में बार-बार चालान कट रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वह लहंगपुर में कपड़ा सिलाई की दूसरे के यहां मजदूरी करता है। बाइक घर पर खड़ी रहती है बाइक का उपयोग भी नहीं होता, फिर भी चालान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गंगासागर गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर लहंगपुर पुलिस चौकी पहुंचे। बताया कि वाराणसी से यातायात पुलिस का फोन आया था की तुम्हारी बाइक कहा पर है, गंगासागर ने बाइक का हुलिया बताने के साथ बताया की हमारी बाइक लालगंज थाना क्षेत्र के रेही गांव में घर पर हैं। भुक्तभोगी को बताया गया की उसकी बाइक पर दो हजार से अधिक का चालान काटा गया है। वाराणसी पुलिस को चालान का स्टेटस चेक करने पर पता चलता है कि किसी दूसरी बाइक पर उनके नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। गंगासागर की वास्तविक बाइक एचएफ डिलक्स है, ‘ग्लैम्बर’ नहीं है, फिर भी उसी मॉडल की गाड़ी पर नंबर प्लेट दिखाकर चालान काटे जा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। इसके पहले भी हमारी बाइक नंबर लगाकर चालान हुआ है।इसके समाधान के लिए वाराणसी पुलिस को अपनी बाइक का पेपर और फोटो भेज दिया हूं लेकिन अभी समाधान नहीं निकल पाया। लहंगपुर पुलिस चौकी में शिकायत की तो 1076 पर कॉल करने की सलाह मिली। मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। गंगासागर कहते हैंजहां-जहां चालान कटेगा, वहां-वहां कैसे जाऊं? मजदूरी कर परिवार पालते हैं, मीरजापुर और वाराणसी में भटकना संभव मेरे लिए नहीं है। गंगासागर का कहना है कि जब हमारा वाहन मीरजापुर में ही पंजीकृत हैं। तो नोटिस भेजकर जांच कराई जा सकती है। उनका सवाल है कि आखिर आम आदमी कब तक सिस्टम की खामियों का बोझ उठाता रहेगा। अधिवक्ता संभ्रांत नागरिक प्रभाशंकर दुबे का कहना है कि यह मामला न केवल फर्जी नंबर प्लेट के खतरे की ओर इशारा करता है, बल्कि डिजिटल चालान व्यवस्था की सटीकता पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस पीड़ित को कब राहत दिला पाते हैं।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा