बंदगी संस्था ने आयोजित की भव्य नृत्य प्रतियोगिता

शहर की सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था बंदगी परमार्थिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मल्हार स्मृति मंदिर में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष सरोज बाला मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता में ऑडिशन के माध्यम से चयनित 22 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका पप्पु भूरिया एवं ओमप्रकाश मालवीय ने निभाई। प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर दो श्रेणियों में आयोजित किया गया। जूनियर केटेगरी में ईशा मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका जावलकर ने द्वितीय तथा अक्षिता वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में दीपिका अवस्थी अव्वल
सीनियर केटेगरी में दीपिका अवस्थी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। सोनाली ठाकुर ने द्वितीय तथा वनिता पवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोरमा सोलंकी, बबीता शर्मा, रश्मि पेंडेकर, शशिकला ठाकुर, नेहा शास्त्री, मानसी शास्त्री, मधु शर्मा, अशोक पोरवाल, दिलीप ठाकुर, सविता मालवीय एवं डॉ. पवन चिललोरिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक शाह ने किया, जबकि आभार ममता श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Related Posts

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव निवासी शिक्षक प्रदीप के नौजवान पुत्र की साजिश के तहत 15 अगस्त को हत्या कर दी गई थी उसका शव…

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

गोरखपुर, 21 अगस्त 2026 इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आज विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

घर सूना पाकर चोरों ने नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

घर सूना पाकर चोरों ने नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सीएम मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण