कटनी जमीन घोटाला: PHQ के निर्देश पर CSP कार्यालय सीज, पुलिस महकमे में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️

कटनी। हत्या के आरोपी की जमीन कथित फर्जीवाड़े और सांठगांठ के जरिए कम कीमत पर खरीदे जाने के मामले में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कुठला थाने में एफआईआर क्रमांक 0738/2026 दर्ज होने के बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सीएसपी कार्यालय को सीज किए जाने की कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस की विशेष टीम ने कार्यालय को सील किया। कार्रवाई का उद्देश्य मामले से संबंधित दस्तावेजों, कंहवारा जमीन सौदे की फाइलों और अन्य संभावित साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को रोकना बताया जा रहा है।
जमीन सौदे को लेकर गंभीर आरोप
मामले में सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि विवेचना के दौरान हत्या के नामजद आरोपी रमेश लोधी पर दबाव बनाकर कंहवारा स्थित उसकी जमीन का सौदा कराया गया। आरोपों के मुताबिक जमीन की गाइडलाइन कीमत करीब 82.86 लाख रुपये थी, जबकि इसे करीब 18.20 लाख रुपये में मारूफ अहमद के नाम ट्रांसफर कराया गया।
जांच में क्षितिज राज बारापत्रे के खातों से मारूफ अहमद के खाते में करीब 15 लाख रुपये की राशि पहुंचने का भी दावा किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
सील कार्यालय की होगी जांच
सूत्रों के अनुसार सीज किए गए कार्यालय को जांच अधिकारी या विशेष जांच टीम की मौजूदगी में खोलकर संबंधित दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा सकती है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा