राजस्थान में UAE निवेश की अपार संभावनाएं, निवेशकों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

यूएई-राजस्थान टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल बैठक*

किले, महल, हवेलियों जैसी विरासतों से समृद्ध राजस्थान में यूएई कंपनियों के लिए अपार संभावनाएं

राजस्थान में निवेश से केवल फायदा, राज्य सरकार करेगी प्रत्येक निवेशक का हर संभव सहयोग

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के रिश्ते बेहद खास

यूएई की कंपनियां राजस्थान के हॉस्पिटिलिटी सेक्टर में निवेश करने को इच्छुक

  • संयुक्‍त अरब अमीरात के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी
  • मुख्यमंत्री को दुबई यात्रा के लिए किया आमंत्रित

जयपुर, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर के रामबाग पैलेस होटल में संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी के साथ यूएई-राजस्थान टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यूएई को राजस्थान में ऊर्जा, हॉस्पिटिलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किले, महल, हवेलियों, रेगिस्तान, अभ्यारण्य, जेम्स एंड ज्वेलरी, हैंडिक्राफ्ट, टैक्सटाइल्स, खनिज से समृद्ध राजस्थान में यूएई की कंपनियों के लिए निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राजस्थान में निवेश के लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग करेगी। यहां निवेश करने पर केवल फायदा ही होगा, नुकसान नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुकूल औद्योगिक वातावरण के लिए राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस सहित कई नीतियां लागू की हैं। आज ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। वहीं, प्रधानमंत्री के विकास भी, विरासत भी के मूल मंत्र के अनुरूप हमारी सरकार ने शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए भी चिन्हित किया है।

मुख्यमंत्री ने यूएई नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि खाड़ी संकट के दौरान यूएई ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई नेतृत्व के रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मई 2026 में यूएई की यात्रा ने इस साझेदारी को नई गति दी है। दोनों देशों के बीच पिछले दो वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार लगातार 100 अरब डॉलर से अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि यूएई में रहने वाले करीब 45 लाख भारतीय दोनों देशों के बीच एक मजबूत पुल हैं। इसमें राजस्थान के भी बहुत से प्रवासी शामिल हैं।

यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के रिश्ते बेहद खास हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और यूएई के मध्य कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

अब्दुल्ला बिन तौक-अल-मरी ने भारत के प्रति अपने लगाव को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के व्यंजन अद्भुत हैं, विशेषकर राजस्थान की काजूकतली। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटिलिटी का राजस्थान की तरह ही यूएई में बड़ा योगदान है। यूएई की कंपनियां राजस्थान के हॉस्पिटिलिटी में निवेश करने को इच्छुक हैं। साथ ही, हम जयपुर और दुबई के बीच हवाई सेवाओं को और बेहतर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यूएई-राजस्थान टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट राउंड टेबल बैठक भारत और यूएई के बीच साझेदारी को और अधिक मजबूत करेगा। इस दौरान यूएई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री ने मुख्यमंत्री को दुबई यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पर्यटन शासन सचिव शुचि त्यागी, रोटाना होटल ग्रुप के मुख्य रणनीति एवं संपत्ति अधिकारी आमना अल नोवैस, जेए रिसॉर्ट्स एंड होटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राल्फ पोर्सियानी, धामानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अमित धामानी, लैंडमार्क ग्रुप के सिटीमैक्स होटल्स एंड फूडमार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज राणा, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के राजस्थान स्टोर हेड सोनू जालम सहित यूएई राजस्थान के हॉस्पिटिलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव निवासी शिक्षक प्रदीप के नौजवान पुत्र की साजिश के तहत 15 अगस्त को हत्या कर दी गई थी उसका शव…

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

गोरखपुर, 21 अगस्त 2026 इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आज विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

घर सूना पाकर चोरों ने नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

घर सूना पाकर चोरों ने नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सीएम मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण