आपदा मित्र बने संकट में मददगार, युवाओं को मिला राहत-बचाव प्रशिक्षण

कटनी में आपदा मित्र योजना के तहत युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले की विभिन्न तहसीलों से पहुंचे युवाओं को आगजनी, भूकंप, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य में सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षित आपदा मित्र आपात स्थिति में प्रशासन और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाएंगे।

कटनी के कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिले की अलग-अलग तहसीलों से आए युवाओं को प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से निपटने के जरूरी उपाय बताए गए। युवाओं को आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित लोगों की मदद करने और राहत-बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने की जानकारी दी गई। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा मित्र योजना के तहत यह दूसरा प्रशिक्षण सत्र है। इससे पहले आयोजित प्रथम सत्र में जिले के 150 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के दौरान आगजनी, भूकंप और बाढ़ जैसी परिस्थितियों में बचाव के उपायों के साथ-साथ आसपास के लोगों को जागरूक करने और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा