किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत की सभा, ज्ञापन और प्रेस वार्ता

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की सभा, प्रेस वार्ता और ज्ञापन
नए प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही का हुआ स्वागत

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के नेतृत्व में जिला कार्यालय में बस्तर संभाग के सातों जिलों के पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई।

सभा में खाद, बीज, नकली खाद, ओवररेटिंग, कृषि विभाग के अधिकारियों की अनदेखी तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़ी समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता भी की गई और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग की गई।

यूनियन ने कहा कि बार-बार आवेदन के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। खाद की ओवररेटिंग, नकली खाद की बिक्री और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई गई। कृषि केंद्र से खाद-बीज लेने के बाद पीड़ित किसानों को अब तक न्याय नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और पीड़ित किसानों को राहत दी जाए।
सभा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और किसानों की आवाज प्रदेश स्तर पर उठेगी।

बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि यूनियन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और हर गांव में इकाई गठित कर किसानों को जोड़ा जाएगा।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा