जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अहम बैठक

जयपुर में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वर्ष 2023 के विधानसभा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 31 माह में राजस्थान में सुशासन और विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने जितने विकास कार्य 31 माह में किए हैं, कांग्रेस पांच साल के शासन में भी उतने काम नहीं कर पाई।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 15 लाख से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। प्रदेश की स्थापित विद्युत क्षमता 34 हजार 279 मेगावाट तक पहुंच गई है। करीब 50 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है और 1,758 गांवों को डामर सड़कों से जोड़ा गया है। वहीं, युवाओं के लिए करीब 1 लाख 89 हजार सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने और 1 लाख 25 हजार पदों का भर्ती कैलेंडर जारी करने की बात भी कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को लेकर पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाने और जनसंवाद मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के साथ राजस्थान में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ विकास को नई गति देगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के दौरान धरातल पर काम करने वाले, लगातार जनता के बीच रहने वाले, साफ-सुथरी छवि और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में भाई-भतीजावाद और व्यक्तिगत दबाव नहीं चलेगा।

वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत और ऐतिहासिक जीत दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के विजन को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

बैठक में पार्टी नेतृत्व ने साफ किया कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा, जनस्वीकार्यता और जमीनी सक्रियता टिकट का प्रमुख आधार होगी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी को निर्णायक जीत दिलाने का संकल्प लिया। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सरकार की उपलब्धियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर राजस्थान के नगर निकायों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

Related Posts

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव निवासी शिक्षक प्रदीप के नौजवान पुत्र की साजिश के तहत 15 अगस्त को हत्या कर दी गई थी उसका शव…

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

गोरखपुर, 21 अगस्त 2026 इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर में इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आज विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

सोनभद्र हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

विश्व उद्यमिता दिवस पर आईटीएम गीडा में विशेष कार्यक्रम, छात्रों को नवाचार और आत्मनिर्भरता का संदेश

घर सूना पाकर चोरों ने नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

घर सूना पाकर चोरों ने नकदी-जेवर पर किया हाथ साफ

जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

जनविश्वास शिविर में विधायक राठौर ने सुनीं समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

सीएम मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सीएम मोहन यादव ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण