उधमपुर की मांग को रेलवे मंत्रालय तक पहुंचाने पर डॉ. जितेंद्र सिंह का आभार

उधमपुर की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को रेलवे मंत्रालय के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा क्षेत्र की जन-आकांक्षाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री Dr Jitendra Singh जी का हृदय से आभार।

उधमपुर को जम्मू–श्रीनगर के बीच चलने वाली तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव प्रदान करने के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का भी हार्दिक धन्यवाद। उनकी त्वरित और सकारात्मक पहल उधमपुर की जनता के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी सौगात है।

यह महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित निर्णय उधमपुर की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराएगा।

यह निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जन-आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील, जन-केंद्रित और उत्तरदायी कार्यशैली का एक और प्रमाण है। मोदी सरकार जनता की वास्तविक मांगों को सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

उधमपुर की जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देने और इस मांग पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई के लिए माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह जी, श्री अश्विनी वैष्णव जी तथा पूरी मोदी सरकार का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा