फ्लिपकार्ट से खरीदे लैपटॉप में धोखाधड़ी का आरोप

फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन लैपटॉप खरीदी में धोखाधड़ी का आरोप

एंकर उज्जैन में ऑनलाइन लैपटॉप खरीदी के मामले में फ्लिपकार्ट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत का मामला सामने आया है। बसंत विहार निवासी एक ग्राहक का आरोप है कि उसने फ्लिपकार्ट से नया लैपटॉप खरीदा, लेकिन बाद में आसुस कंपनी की ओर से उसे जानकारी दी गई कि लैपटॉप पहले इस्तेमाल किया जा चुका है। ग्राहक का कहना है कि इसके बाद उसने लैपटॉप वापस करने की कोशिश की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। मामले में नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।


उज्जैन के बसंत विहार निवासी आयुष जामगड़े ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से लैपटॉप खरीदा था। शिकायत के मुताबिक लैपटॉप का मॉडल नंबर S15 Vivobook बताया गया है। आयुष ने यह लैपटॉप 21 जून को ऑनलाइन ऑर्डर किया था।:
आयुष के मुताबिक, 24 जून को उन्हें ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी गई कि उनके द्वारा खरीदा गया लैपटॉप पहले इस्तेमाल किया हुआ है। इसके बाद ग्राहक ने लैपटॉप वापस करने और मामले के समाधान के लिए फ्लिपकार्ट से संपर्क किया।

आयुष का आरोप है कि कंपनी की ओर से लैपटॉप वापस लेने के मामले में लगातार टालमटोल की जा रही है। परेशान होकर उन्होंने फ्लिपकार्ट के खिलाफ नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। ग्राहक ने6 पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और लैपटॉप वापस कराने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में फ्लिपकार्ट कंपनी का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

ऑनलाइन खरीदारी में सामने आए इस मामले ने ई-कॉमर्स कंपनियों से मिलने वाले उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी वास्तविक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद पुलिस और संबंधित कंपनी की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय