263 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, बिना परमिट क्रूरता पूर्वक परिवहन के आरोप में दो गिरफ्तार

संदीप मौर्य

कटनी। चौकी झिंझरी पुलिस ने गुलबारा ब्रिज के ऊपर एनएच-30 मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूरता पूर्वक एवं बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किए जा रहे 263 बकरा, बकरी एवं भेड़ को बरामद किया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक सहित वाहन स्वामी को आरोपी बनाते हुए ट्रक जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में झिंझरी पुलिस एवं यातायात पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की।
20 अगस्त को यातायात पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-30 स्थित गुलबारा ब्रिज के ऊपर एक ट्रक में बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर झिंझरी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एमएच-31 एफबी-8433 क्रमांक के ट्रक की जांच की गई। ट्रक में बड़ी संख्या में बकरा, बकरी एवं भेड़ भरे हुए पाए गए।
पुलिस ने ट्रक चालक से पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम शिवा कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा, उम्र 29 वर्ष, निवासी श्यामनगर, थाना नागौद, जिला सतना बताया।
पुलिस ने ट्रक एवं उसमें भरे कुल 263 पशुओं को जप्त कर लिया। मामले में चालक शिवा कुशवाहा तथा वाहन स्वामी अनूप जनार्दन भैसारे के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, चौकी प्रभारी झिंझरी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे, सहायक उपनिरीक्षक शशिभूषण सिंह, आरक्षक अजय सिंह एवं चन्द्रकमल पाण्डेय, तथा यातायात थाना स्टाफ के सउनि संदीप बाल्मीकि एवं आरक्षक मंजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा