आपदा मित्र प्रशिक्षण में युवाओं को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

कटनी। कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, जिला कटनी द्वारा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत जिले की विभिन्न तहसीलों से आए युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना तथा आम नागरिकों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेंद्र सिंह ने बताया कि आपदा मित्र योजना के तहत प्रशिक्षण का यह दूसरा सत्र आयोजित किया गया है। इससे पूर्व प्रथम सत्र में जिले की विभिन्न तहसीलों से आए 150 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे सत्र के माध्यम से भी युवाओं को आपदा के समय तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान आगजनी, भूकंप, बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से निपटने के उपाय बताए गए। साथ ही आपदा के दौरान स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित नागरिकों की मदद करने, राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करने और आसपास के लोगों को जागरूक करने के संबंध में जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य जिले में आपदा प्रबंधन की क्षमता मजबूत करना और जनसमुदाय को आपदा के प्रति अधिक सजग बनाना है।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय