भजनलाल शर्मा ने ली BJP विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर मंथन

मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक_

राज्य सरकार के ढाई साल कांग्रेस के पांच साल की तुलना में बेमिसाल

कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है

हमारी डबल इंजन सरकार ने विकास कार्यों को दी नई गति, योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा

विधानसभा में सक्रिय रूप से भाग लें विधायक, राज्य सरकार की उपलब्धियों को सदन में प्रमुखता से रखें

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गुरुवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन कल्याण को एक मात्र ध्येय मानते हुए भाजपा सरकार ने प्रदेशभर में विकास कार्यों और योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है। हमारी सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस सरकार के पांच साल की तुलना में बेमिसाल काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उनके शासन में हुए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने प्रदेश के विकास को प्रभावित किया था। हमारी सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधायक राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विजन को सदन में प्रमुखता से रखते हुए विपक्ष को करारा जवाब दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए पेपरलीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हमारी सरकार के कार्यकाल में अब तक 410 परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के आयोजित की गई हैं। करीब 1 लाख 89 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है और 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पक्ष और विपक्ष को प्रदेश के विकास के लिए सदन में भेजा है। हम सभी विधायकों की जिम्मेदारी है कि संसदीय परंपराओं और जनता के प्रति दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदन को सकारात्मक भाव से चलाएं। आमजन से जुड़े विषयों को गंभीरता से सदन में उठाएं और विधेयकों पर चर्चा करते हुए सुझाव दें। सरकार उचित सुझावों का संज्ञान लेगी और गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने सत्र के दौरान नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और नियम-प्रक्रियाओं का समुचित अध्ययन करने के लिए भी निर्देशित किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने मंत्रियों एवं विधायकों से आगामी विधानसभा सत्र में सक्रियता के साथ राज्य सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के विकास को नई गति मिली है। प्रदेश में पानी, बिजली, उद्योग, रोजगार एवं सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य व विधायकगण मौजूद रहे।

Related Posts

दतिया में शव रखकर चक्काजाम, गोलीकांड दर्ज करने की मांग

दतिया में हत्या के मामले में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की हत्या के…

पद के दुरुपयोग पर सरपंच-सचिव पर FIR

पद के दुरुपयोग पर ग्राम पंचायत बांक के तत्कालीन सरपंच और सचिव पर FIR दर्ज,वर्तमान सरपंच-सचिव के खिलाफ भी जांच प्रचलित शिकायतकर्ता बाक पंचायत के रहवासी एव समाजसेवी जाकिर खान…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भजनलाल शर्मा ने ली BJP विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर मंथन

भजनलाल शर्मा ने ली BJP विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र की रणनीति पर मंथन

दतिया में शव रखकर चक्काजाम, गोलीकांड दर्ज करने की मांग

दतिया में शव रखकर चक्काजाम, गोलीकांड दर्ज करने की मांग

पद के दुरुपयोग पर सरपंच-सचिव पर FIR

पद के दुरुपयोग पर सरपंच-सचिव पर FIR

देवास में किसानों का विशाल धरना

देवास में किसानों का विशाल धरना

भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, 3.13 लाख मतदाता करेंगे मतदान

भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, 3.13 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मुठभेड़ में इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

मुठभेड़ में इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार