दतिया में शव रखकर चक्काजाम, गोलीकांड दर्ज करने की मांग

दतिया में हत्या के मामले में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में 57 वर्षीय किसान कोमल पाल की हत्या के मामले में बुधवार शाम परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सिविल लाइन रोड स्थित बुंदेला कॉलोनी तिराहे पर परिजनों ने शव रखकर करीब 20 मिनट तक चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि किसान पर कुल्हाड़ी से हमला करने के साथ गोली भी मारी गई, लेकिन एफआईआर में गोली चलने का उल्लेख नहीं किया गया है।

परिजन मामले में गोली चलने की बात भी दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा