देवास में किसानों का विशाल धरना

देवास में भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान फसल बीमा, मुआवजा सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। खास बात यह है कि आंदोलनकारी किसान अपने साथ खाना बनाने का सामान भी लेकर पहुंचे हैं और मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कह रहे हैं।
देवास में किसानों का आंदोलन अब निर्णायक रूप लेता नजर आ रहा है। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि फसल बीमा की राशि, फसल नुकसान का मुआवजा और किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए।
किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पहले भी अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने पर अब धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है।
आंदोलन की तैयारी इस बात से भी समझी जा सकती है कि किसान अपने साथ खाना बनाने का सामान तक लेकर पहुंचे हैं। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा