भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, 3.13 लाख मतदाता करेंगे मतदान

भरतपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भरतपुर जिले में नगर निगम सहित छह नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण में 9 सितंबर को नगर निगम भरतपुर, नगरपालिका भुसावर एवं रूपवास तथा द्वितीय चरण में 11 सितंबर को नगरपालिका वैर, बयाना, उच्चैन एवं नदबई में मतदान कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले के सात नगरीय निकायों के कुल 237 वार्डों में मतदान के लिए 373 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 3 लाख 13 हजार 433 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सदस्य पदों के लिए प्रथम चरण की लोक सूचना 27 अगस्त को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त, संवीक्षा 1 सितंबर तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है। 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।
अध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 15 सितंबर को जारी होगी। नामांकन 16 सितंबर तक, संवीक्षा 17 सितंबर तथा अभ्यर्थिता वापसी 18 सितंबर को होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।
उपाध्यक्ष पदों का निर्वाचन 22 सितंबर 2026 को होगा। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी, नामांकन 11 बजे तक तथा संवीक्षा 11.30 बजे से होगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी।
जिले में निकायवार मतदाता एवं मतदान केंद्रों की स्थिति इस प्रकार है—नगर निगम भरतपुर में 65 वार्ड, 200 मतदान केंद्र और 2,09,625 मतदाता हैं। रूपवास में 35 वार्ड, 35 मतदान केंद्र एवं 11,679 मतदाता; नदबई में 35 वार्ड, 35 मतदान केंद्र एवं 24,000 मतदाता; भुसावर में 25 वार्ड, 25 मतदान केंद्र एवं 13,971 मतदाता; वैर में 25 वार्ड, 25 मतदान केंद्र एवं 14,783 मतदाता; बयाना में 25 वार्ड, 25 मतदान केंद्र एवं 28,094 मतदाता तथा उच्चैन में 25 वार्ड, 25 मतदान केंद्र एवं 11,277 मतदाता हैं।
नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही जिले में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है तथा राजनीतिक दलों एवं संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा