मुठभेड़ में इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

लालगंज(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के नैड़ी गांव के पास हुए पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी गो-तस्कर 27 वर्षीय गुफरान के बाएं पैर में गोली लगी है।घायल गो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए बुधवार को जेल भेज दिया है। गुफरान काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस के लिए सिरदर्द बने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को राहत मिली है।
लालगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 135 पर नैड़ी कठारी गांव में लालगंज के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय बरौंधा चौकी इंचार्ज के साथ गश्त कर रहे थे। बीती मंगलवार की रात में डेढ़ बजे मुखबीर से मिले सूचना पर पुलिस चौकन्ना हुई और हाईवे पर आने जाने वालों पर नजर रखने लगी। इसी बीच एक बाइक से दो लोग रीवा तरफ जाते दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायर कर गड़बड़ा रोड की तरफ बाइक मोड़ दिया। पुलिस घेरेबंदी देख पुलिस टीम पर फिर फायरिंग हुई इसी बीच दोनों तरफ से मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी 27 वर्षीय गुफरान मूल रूप से भदोही के गोपीगंज का रहने वाला था। वह बिहार के रोहतास में रहकर गो-तस्करी के काम में लिप्त रहता है।आरोपी के खिलाफ लालगंज के अलावा विंध्याचल और जिगना थाने में भी मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि विगत 9 जून को 28 गोवंशीय से लदे एक ट्रक पकड़ा गया था। जिसमें मुख्य आरोपी गुफरान भाग गया था। इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है।
लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी-गड़बड़ा धाम रोड के पुलिया के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया की 25 हजार रुपए का इनामी आरोपी गुफरान मूल निवासी गोपीगंज (भदोही) का रहने वाला है, लेकिन रोहतास (बिहार) में रहकर गो-तस्करी कार्य करता है। गुफरान के पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, 37,500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। गुफरान के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत लालगंज, जिगना और विंध्याचल थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा