‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ

तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने आज भाजपा तेलंगाना प्रदेश कार्यालय में देशभक्ति पर आधारित शॉर्ट फिल्म “Hum Desh Premi” के पोस्टर का शुभारंभ किया।

“Hum Desh Premi” एक देशभक्ति शॉर्ट फिल्म है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों एवं उनके परिवारों के सम्मान में रक्तदान एवं अंगदान के प्रति राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान को बढ़ावा देना है। फिल्म के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान एवं अंगदान के लिए प्रेरित करने तथा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में Major General N. Srinivas Rao (Retd.), Former GOC Telangana & Andhra Pradesh एवं President, Rashtriya Sainik Sanstha, Telangana State सहित सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर Dr. (Hon.) Yogesh Raj Srivastava, Promoter – Hum Desh Premi एवं Director, Information & Public Relations, Rashtriya Sainik Sanstha, Telangana ने कहा कि यह फिल्म हमारे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान एवं अंगदान को एक पवित्र राष्ट्रीय एवं मानवीय कर्तव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं मानवता के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए इस अभियान को देशभर में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

पोस्टर शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है।

“Hum Desh Premi” के माध्यम से देशभर में रक्तदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाने तथा विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्रसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”