देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के समापन पर शहर विकास की आगामी योजनाओं को लेकर महापौर और सभापति से सवाल किया गया तो दोनों के जवाब ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
शहर विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर महापौर ने साफ तौर पर कहा कि शहर विकास के लिए कोई योजना ही नहीं है। महापौर के इस जवाब के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शहर के विकास को लेकर निगम स्तर पर आगामी कार्ययोजना क्या है और परिषद में विकास कार्यों के प्रस्ताव कब लाए जाएंगे।
वहीं, नगर निगम परिषद के सभापति एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे रवि जैन से जब शहर विकास को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, आपने अब सही प्रश्न किया है। शहर विकास में मेयर इन काउंसिल द्वारा कोई भी शहर विकास योजना नहीं ली गई है।
एक ओर महापौर का कहना है कि शहर विकास के लिए कोई योजना नहीं है, वहीं सभापति ने भी स्पष्ट किया कि मेयर इन काउंसिल द्वारा शहर विकास की कोई योजना नहीं ली गई। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर देवास शहर के विकास को लेकर निगम की प्राथमिकताएं क्या हैं? पांच माह बाद हुई परिषद की बैठक के बाद सामने आए इन बयानों ने शहर विकास की दिशा और निगम की आगामी कार्ययोजना को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”