खंडवा में दुर्गा विसर्जन का मातम, तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 की मौत, 8 मासूम बच्चियां शामिल

खंडवा। नवरात्रि के समापन पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौके पर खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला में बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार को विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से कई लोग डूब गए। देर शाम तक रेस्क्यू दल ने 11 शव बाहर निकाले, जिनमें 8 बच्चियां शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार ट्रॉली में लगभग 20 से 25 लोग सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंची ट्रॉली को तालाब किनारे पुलिया पर खड़ा किया गया। अचानक असंतुलन के कारण ट्रॉली पलटकर पानी में समा गई। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

रेस्क्यू अभियान में जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाला गया। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए अर्दला पहुंचे थे। हादसे ने नवरात्रि के उत्सव को शोक में बदल दिया।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला