दुर्गा पंडाल में बड़ा हादसा, अनियंत्रित बस घुसी दुर्गा पंडाल में, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल

संदीप कुमार मौर्य

सिहोरा। गौरी तिराहा पर विराजित माता दुर्गा प्रतिमा के समीप भंडारे के दौरान मंगलवार रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस (MP 49 P 0261) सीधे श्रद्धालुओं में घुस गई। अचानक हुई इस घटना से पंडाल में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस के अनुसार हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 से 6 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सिहोरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला