व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

संदीप मौर्य

कटनी। त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखते हुए बहोरीबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बहोरीबंद में फरियादी श्यामसुंदर सैनी निवासी बहोरीबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सिदुरसी निवासी नर्वद सिंह लोधी (52 वर्ष) ने व्हाट्सएप ग्रुप “अपना ग्राम सिंदुरसी” पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नर्वद सिंह लोधी पिता स्व. करण सिंह लोधी निवासी ग्राम सिदुरसी को तलाश कर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से आपत्तिजनक पोस्ट डालने में उपयोग किया गया मोबाइल जब्त किया और न्यायालय में पेश किया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनाकर आरोपी को जिला जेल कटनी दाखिल कराया गया थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय, आरक्षक कोमल सिंह, अतुल श्रीवास्तव व बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने त्योहार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष नजर बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

    भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला