जैतपुर गोरखपुर में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

पंडित जवाहरलाल इंटरमीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
पंडित जवाहरलाल इंटरमीडिएट कॉलेज, जैतपुर गोरखपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती बिंदु सिंह रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हौशिला सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती बिंदु सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री हौशिला सिंह ने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने राष्ट्र की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”