भीमसी में कंपनी के निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

उज्जैन रोड बायपास से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीमसी में निर्माणाधीन एक कंपनी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है। शनिवार को ग्रामीणों ने कंपनी के सामने नारेबाजी कर निर्माण कार्य का विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जब कंपनी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, तब उन्हें बताया गया था कि यहां चॉकलेट बनाने की कंपनी स्थापित की जा रही है। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी में लहसुन और प्याज का पेस्ट बनाने का कार्य किया जाएगा। इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी क्षेत्र में कंपनी स्थापित करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए, इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कंपनी शुरू होने के बाद लहसुन-प्याज के पेस्ट के निर्माण से दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, गंदा पानी नाले में छोड़े जाने की स्थिति में पेयजल स्रोत प्रभावित होने और लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंचने की आशंका भी जताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों सहित अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कंपनी के समीप ही एक गौशाला भी स्थित है, जहां 200 से अधिक गायें रहती हैं। ग्रामीणों ने गौशाला पर भी संभावित प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा कंपनी के आसपास कई प्लॉट खाली पड़े हैं, जहां भविष्य में आवासीय निर्माण होने की संभावना है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के संचालन से भविष्य में क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे कंपनी के निर्माण और संचालन का विरोध करते हैं। मामले को लेकर विधायक एवं कलेक्टर से शिकायत करने की बात भी ग्रामीणों ने कही है। अब प्रशासन द्वारा कंपनी को मिली अनुमति, स्थान की स्थिति तथा पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े मानकों की जांच किए जाने की मांग उठ रही है।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”