मनावर में भाजपा का कैंडल मार्च, वंदे मातरम् के अपमान का जताया विरोध

वंदे मातरम् दो शब्द नहीं, हमारे देश का प्रतीक है : चंचल पाटीदार

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में मनावर में भाजपा का कैंडल मार्च
विज्वल।।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित सार्वजनिक अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च आयोजित किए गए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण धार जिला द्वारा मनावर नगर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च का शुभारंभ मनावर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा से हुआ। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां एवं मोमबत्तियां लेकर मनावर-सिंघाना रोड होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां मार्च का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान की आवाज बुलंद की। कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सम्मानपूर्वक वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया।
कैंडल मार्च के समापन अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि, “वंदे मातरम् केवल दो शब्द नहीं हैं, यह हमारे देश का प्रतीक है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ देश का राष्ट्रभक्त समाज स्वीकार नहीं करेगा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”
भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में भाजपा जिला पदाधिकारी , मोर्चा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान की मांग उठाई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगौरव एवं राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लेते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना के प्रतीकों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित