रतलाम में 5.41 करोड़ की लूट का 48 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सराफा व्यापारी के साथ हुई करोड़ो की लूट का पुलिस ने 48 घंटों में ही किया खुलासा, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार अन्य दो की तलाश जारी हैं

रतलाम में सराफा व्यापारी के साथ उस समय लुट हो गई जब वह बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम आ रहा था तभी रास्ते में रतलाम के समीप ही उमर थाना फंटे पर दो व्यक्ति अचानक व्यापारी के पास पहुंचे और उसका बैग छीनने का प्रयास किया।
व्यापारी द्वारा शोर मचाने पर 3 और अन्य लुटेरे आए और व्यापारी के साथ मारपीट कर जेवरात और नगदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना के बाद व्यापारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीमें घटित कर छानबीन शुरू की, घटनास्थल से लगाकर बड़नगर तक के विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी और सायबर सेल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
15 अगस्त को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि घटना में शामिल आरोपी हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं और लुट का सामान भी उन्हीं के पास है, सूचना के बाद पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया वहीं पुलिस ने आरोपियों से लूट के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने लुट के आरोपियों से करीब 5.32 करोड़ के सोने के ज़ेवरात और करीब 9 लाख की चांदी के आभूषण बरामद किए हैं

वहीं आई जी राकेश गुप्ता द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए करोड़ों रुपए की डकैती का महज़ 48 घंटे में पर्दाफाश करने पर पुलिस टिम को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”