भरतपुर में भाजपा का मशाल जुलूस, वंदे मातरम के अपमान का जताया विरोध

भाजपा ने निकाला कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में मशाल जुलूस

राष्ट्रीय गीत का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं शिवानी दायमा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों द्वारा भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का घौर अपमान किया गया जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन के रूप में मशाल जुलूस निकाला गया ।

भरतपुर जिले में जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किला स्थित शहीद स्मारक से मशाल जुलूस प्रारंभ किया गया जो पैदल मार्च करता हुआ चोबुर्जा पर जाकर समाप्त हुआ। मसाल जुलूस में वंदे मातरम के घनघोर नारों से शहर को गूंजायमाान कर दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का कांग्रेसियों द्वारा घोर अपमान किया गया। कांग्रेसी पहले से ही देश विरोधी रहे हैं अब हमारे राष्ट्रीय गीत का अपमान करके और यह साबित कर दिया कि हम भारत के संविधान का विरोध करते हैं। राष्ट्रीय गीत का अपमान देश के लिए निंदनीय है अतः उसकी हम घोर निंदा करते हैं ।अपने राष्ट्रगीत का अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी ने कहा कि कांग्रेसी देश विरोधी मानसिकता के धनी रहे हैं और वह मानसिकता उनकी आज भी बरकरार है भारत का नागरिक देश के अपमान को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा हम कांग्रेसियों द्वारा किए गए कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं l
मशाल जुलूस के इस अवसर पर गिरधारी गुप्ता ,उपाध्यक्ष बृजेश अग्रवाल, लाखन पहलवान, रज्जन सिंह महुआ, जिला महामंत्री जगत सिंह गुर्जर, मनोज खण्डेेलवाल ,दिनेश भातरा और बिट्टू राजावत ,सौरभ शर्मा, चंद्रवीर जघीना, संजीव शर्मा, कृष्णा जाट, सौरभ ताखा, कार्यकम संयोजक आकाश हथैनी, गिरीश भारद्वाज, दीपू पंडित, अनामिका चौधरी, मोहित चतुर्वेदी, मनीष पहलवान ,जयकिशन दीक्षित, गौरव चरोरा ,चिरोंज चाची सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के…

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा है SBI, चंदनपुर में 100 परिवारों को बांटी राहत सामग्री बस्तर में इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SBI, 100 परिवारों को राहत सामग्री

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

CM भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, फतेहपुर में ₹1277 करोड़ के विकास कार्य

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

गोंदिया में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चला बुलडोजर, जांच की मांग

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

SIR पर मोहम्मद अकबर के सवाल, छत्तीसगढ़ में 25 लाख वोटर कम होने का दावा

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”

पीठाधीश्वर की दो टूक—“पर्चे को भगवान न समझें, बीमारी में दवा जरूरी”