किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

लालगंज(मीरजापुर):भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सचिव बृजराज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी के साथ एक से लेकर 16 सूत्रीय मांग पत्र श्रीमती द्रोपति मुर्मू जी राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा उप जिलाधिकारी को सौपा गया उप जिलाधिकारी ने मांग पत्र स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी के यहां भेजने का आश्वासन दिए।
मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता नहीं संसद में बिना किसी चर्चा के अपने गए सभी मौजूदा मुक्त व्यापार समझौते को रद्द किया जाए जो भारतीय कृषि उद्योग श्रमिकों और राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं कृषि उपज के लिए किसी भी मुक्त आयात को नहीं ।सभी फसलों के लिए सी टू प्लस 50% पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और सुनिश्चित किया जाएसरकारी खरीद के लिए कानून बनाया जाए ।ग्रामीण ऋणग्रस्तता को समाप्त करने और किसानों तथा दिहाडी मजदूरों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए व्यापक ऋण माफी लागू की जाए प्रत्येक किसान आत्महत्या पीडीत के परिवारों को 25 लख रुपए का मुआवजा दिया जाए ।चारों श्रम संहिताओ को रद्द किया जाए और सभी श्रमिकों के लिए 42000 प्रति माह का वैधानिक न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा को बहाल किया जाए ।मांग पत्र लेते हुए उप जिलाधिकारी अजीत कुमार ने जिलाधिकारी के यहां भेजने का आश्वासन दिए ।इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, कुणाल पटेल, दर्शन यादव ,ओम प्रकाश सिंह, बी डी सिंह, रामगोपाल सिंह ,प्रेम शंकर ,मुन्नालाल, श्याम बहादुर आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय