जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

सूने मकान से 10 तोला-सोना और 2 लाख रुपए चोरी: परिवार शोक सभा में बालोतरा गया था, लौटे तो टूटी मिली तिजोरी।

जालोर के नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित रैन बसेरा वाली गली में शनिवार देर रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी व अलमारी से करीब 10 तोला सोने के जेवरात और स्कूल स्टाफ की सैलरी के लिए रखे करीब 2 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। मकान मालिक रविवार शाम करीब 8 बजे जालोर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शनिवार शाम मकान बंद कर बालोतरा गए थे

मकान मालिक राजकुमार पुत्र लूण चंद माली ने बताया कि उसकी बहन और बहनोई की मौत के बाद करीब डेढ़ महीने से उसकी पत्नी और बच्चे बालोतरा में रह रहे हैं। राजकुमार निजी शिक्षक हैं और जालोर-बालोतरा आना-जाना करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह मकान बंद कर बालोतरा के लिए रवाना हुए थे।

राजकुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे वह जालोर वापस पहुंचे। मकान के पास पहुंचने पर ताले टूटे हुए मिले। मकान के अंदर जाकर जांच की तो सामान बिखरा हुआ था। तिजोरी और अलमारी के ताले भी टूटे हुए मिले।

जांच करने पर तिजोरी और अलमारी में रखे करीब 10 तोला सोने के जेवरात और करीब 2 लाख रुपए नकद गायब मिले। राजकुमार के अनुसार यह नकदी स्कूल स्टाफ को वेतन देने के लिए घर में रखी गई थी। चोर मकान के लॉक को भी तोड़कर अपने साथ ले गए। घर में अलमारी और तिजोरी को भी तोड़ा गया।

वारदात के समय बंद थे घर के CCTV कैमरे

मकान मालिक के अनुसार घर में CCTV कैमरे भी लगे हुए हैं, लेकिन वारदात के समय कैमरे बंद थे। इससे चोरों की गतिविधियां घर के कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो सकीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

चोरी की जानकारी मिलने के बाद राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी दतिया शहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजस्व विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा…

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आईएएस बनकर महिला चिकित्सक से धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार• जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया।• एमबीबीएस,…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी IAS बनकर महिला डॉक्टर से 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

किसानों ने सौंपा 16 सूत्रीय मांग पत्र

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

जालोर में सूने मकान से 10 तोला सोना और 2 लाख चोरी

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

झांसी में व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

नरवर कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू