व्यापारी नेता के भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली
झांसी में बुधवार रात को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्पा के सगे भतीजे प्रशांत गुप्ता (मोनू) पनिहारी को बदमाशों ने गोली मार दी,,शाम लगभग 7 बजे वह मंडी में अपनी आढत की दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे,,रास्ते में बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे प्रशांत पनिहारी लहूलुहान हो गए,,लोगों ने उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है,,जहां पर उनकी हालत अभी फिलहाल ठीक बनी हुई है,गोली उनके
कमर में मारी गई है।
डॉक्टरों की टीम उनकी जांच
कर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,, वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है





