40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष का हंगामा

40 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा

दरवाजा तोड़कर कमरे के अन्दर से महिला के शव को निकाला गया

फतेहपुर यूपी के थाना बिंदकी कोतवाली के कजियाना मोहल्ले निवासी 40 वर्षीय आसमा खातून पत्नी जावेद की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को देर शाम मौत हो गई । घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया ।
आसमा की मौत की खबर जैसे ही उसके मायके वालों को मिली, परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका का मायका ससुराल से चंद कदम की दूरी पर सड़क के उस पार है।
मां और अन्य मायके वाले परिजनों ने रोते-बिलखते हंगामा किया । हालात को देखते हुए पुलिस बल ने स्थित को संभाला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और घटना की बारीकी से जांच शुरू की । देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी । बिंदकी से सोनू गुप्ता के साथ

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत