चीनोर पुलिस का ‘सृजन संवाद’, छात्रों को कानून और सुरक्षा की जानकारी

चीनोर पुलिस का ‘सृजन संवाद’, विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा का पाठ.
चीनोर। पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से थाना चीनोर पुलिस ने थाना परिसर में ‘सृजन संवाद’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीनोर स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राए पहुंची जहां थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को चीनोर थाने का भ्रमण कराकर थाना प्रभारी कक्ष, मालखाना, बंदी गृह और कंप्यूटर कक्ष की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। ‘सृजन संवाद’ ने साफ किया कि जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। पुलिस ने विद्यार्थियों से किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में बिना डर पुलिस की मदद लेने की अपील की।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत