इंदौर में कमरे से मिला युवक का शव

बहन के पास विदेश जाने की थी तैयारी, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके कमरे से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हर्षवर्धन के रूप में हुई है, जो नीर कॉलोनी का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हर्ष पिछले काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले हर्ष की प्रेमिका से कहासुनी होने की बात सामने आई थी। हर्ष की बहन अमेरिका में रहती है और हर्ष उसके पास जाने की तैयारी कर रहा था। वही हर्ष के पिता की वर्ष 2018 में मौत हो चुकी थी, जबकि कोविड के दौरान उसकी मां का भी निधन हो गया था। इसके बाद से वह इंदौर में अकेला रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। वही इस मामले में बताया जा रहा है कि हर्ष की प्रेमिका ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

इंदौर में कमरे से मिला युवक का शव

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध