इंदौर में सरेराह गांजा पीने पर पुलिस का एक्शन, आरोपी पर NDPS एक्ट में केस

इंदौर में हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 के पास स्थित एक गली में सरेराह गांजा पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। मीडियाकर्मियों के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और तुकोगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और गांजा पीने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। देखिए हमारी यह रिपोर्ट।

इंदौर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद है। मामला हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 के पास वाली गली का है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा सरेराह मादक पदार्थ गांजा का सेवन करने का वीडियो सामने आया था।​मीडिया द्वारा जैसे ही यह वीडियो इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल एक्शन लिया। क्राइम ब्रांच इंदौर और तुकोगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीडियो में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।​सार्वजनिक स्थान पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पीने के जुर्म में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत