इंदौर में 10 लाख की MD ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर में नशे के काले कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश किया है। सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक आरोपी को 103.5 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की काली होंडा हॉर्नेस बाइक भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

दरअसल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की तरफ से एक तस्कर MD ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी की और संदिग्ध एयाज हुसैन को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी के साथी शाहनवाज का भी नाम सामने आया है, जो चूड़ियां बेचने का काम करता है। पुलिस के अनुसार दोनों को लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का शौक था और जल्द पैसा कमाने के लिए नशे के कारोबार में उतर गए।
आरोपियों की पुलिस से बचने की रणनीति भी चौंकाने वाली थी। वे लगातार ठिकाने बदलते और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि MD ड्रग्स की खेप कहां से आई, इंदौर में किसे सप्लाई होनी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत