जयपुर में तिरंगा रैली, शहीदों को नमन और 10 रक्त संग्रहण वाहन रवाना

जयपुर में हर घर तिरंगा अभियान, शहीदों को नमन और 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों की सौगात
योगेश श्रीवास्तव, जयपुर।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जयपुर में तिरंगा रैली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया शुभारंभ**
अमर जवान ज्योति पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों को भी दिखाई हरी झंडी

जयपुर में आज देशभक्ति और जनसेवा से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक राज्य स्तरीय तिरंगा रैली निकाली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा हाथ में लेकर रैली का शुभारंभ किया और इसमें शामिल हुए।

रिमझिम बारिश के बीच निकली इस तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन भी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के सम्मान और गौरव की रक्षा करना हर भारतीय का दायित्व है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नई पीढ़ी में राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हर घर पर लहराता तिरंगा देश के प्रति प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की सार्थकता तभी है, जब राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के मूल्यों को हम अपने जीवन में भी उतारें।

रैली से पहले केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वीर जवानों के त्याग और बलिदान को राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी बताया गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ी सौगात दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन वाहनों को करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इन्हें राज्य के 10 राजकीय ब्लड बैंकों को आवंटित किया गया है। इन आधुनिक वाहनों में तीन डोनर काउच, दो ब्लड कलेक्शन मॉनिटर, ट्यूब सीलर, 200 यूनिट क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, डिजिटल थर्मामीटर के साथ एलईडी टीवी और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

राजस्थान में कुल 286 ब्लड बैंक संचालित हैं, जिनमें 66 राजकीय ब्लड बैंक हैं। प्रदेश में हर साल करीब 9 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों से लगभग 5 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है।

इन नए वाहनों के जरिए अब दूर-दराज के इलाकों में भी आसानी से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा सकेंगे और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देकर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस तरह जयपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए जहां राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया गया, वहीं आधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों की सौगात से स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिली।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत