जरीफनगर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जरीफनगर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, भाजपा युवा नेता नमित गुप्ता ने किया शुभारंभ

जरीफनगर। जरीफनगर स्थित फिजिकल अकादमी के ग्राउंड में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भाजपा युवा नेता नमित गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नमित गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया तथा युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुरारी कश्यप (जरीफनगर, रसूलपुर कला), द्वितीय स्थान अशफाक (सहसवान) तथा तृतीय स्थान सुभाष (बबराला मंडी) ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर कोच अशोक यादव, पप्पू यादव सहित फिजिकल अकादमी की समस्त कमेटी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत