बम्हौरीकलां पुलिस ने कंप्यूटर चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ जिले के थाना बम्हौरीकलां पुलिस ने विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय से चोरी हुए कम्प्यूटर की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया कम्प्यूटर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस थाना बम्हौरीकलां में अपराध क्रमांक 157/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं चोरी गए माल की बरामदगी के लिए 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश एवं पतारसी करते हुए घटना में संलिप्त निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
मयंक उर्फ मिंटू पिता बल्लन रैकवार, उम्र 19 वर्ष
मनमोहन उर्फ राजा पिता रामनरेश रैकवार, उम्र 19 वर्ष
अमित पिता गनेश रैकवार, उम्र 22 वर्ष
सभी आरोपी मोहल्ला गांधीगंज, मऊरानीपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों से कम्प्यूटर सेट — सीपीयू, मॉनीटर, की-बोर्ड एवं माउस अनुमानित कीमत ₹45,000/-
हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक UP93CE9384 अनुमानित कीमत ₹50,000/-
बरामद की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नीतू खटीक, उप निरीक्षक आकाश रूसिया, चौकी प्रभारी कनेरा; उप निरीक्षक मयंक नगाईच एवं प्रधान आरक्षक रहमान (साइबर सेल) सहित प्रधान आरक्षक . 386 मुकेश प्रधान आरक्षक 48 मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक 378 धर्मेन्द्र नायक, आरक्षक 604 जयकान्त, आरक्षक 43 मनोज सविता, महिला आरक्षक 474 अंजली एवं महिला आरक्षक 496 आरती की विशेष भूमिका रही।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत