नगरनार में कांग्रेस का ‘मिशन गांव चलो’, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘मिशन गांव चलो’ अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक कांग्रेस ने नगरनार बाजार में ‘चाय पर चर्चा व जनसंपर्क’ कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बस्तर शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने किया।
इस दौरान ग्रामीणों, व्यापारियों और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। लोगों ने स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल, खाद-यूरिया की किल्लत, कृषि सामग्री की उपलब्धता और NMDC से प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं।
शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा स्मार्ट मीटर और महंगे बिजली बिल से ग्रामीण परेशान हैं। खपत में बदलाव नहीं फिर भी बिल बढ़ रहे हैं। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को आर्थिक बोझ नहीं बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि खेती के समय किसानों को समय पर खाद, यूरिया, पोटाश नहीं मिल रहा है। इससे फसल और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ेगा। साय सरकार को इसका तत्काल समाधान करना चाहिए। मौर्य ने कहा NMDC से जुड़े प्रभावित गांवों में वादों के अनुसार काम नहीं हो रहा। ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। प्रभावित गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो और विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने स्थानीय विधायक किरण देव पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की आवाज दबने नहीं दी जाएगी।
ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने कहा कि ‘मिशन गांव चलो’ केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद का माध्यम है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वास्तविक समस्याएं समझ रहे हैं। जनता के मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने भी ग्रामीणों से बात कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच जाकर संघर्ष करती है।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध