लोकायुक्त का छापा, 6.43 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

लोकायुक्त जबलपुर की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

लोकायुक्त जबलपुर कार्यालय को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र, सिवनी में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ सुभाष शर्मा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके सत्यापन के उपरांत यह पाया गया कि उनकी कुल वैध आय लगभग 1 करोड़ रुपये है, जबकि उनके द्वारा किया गया कुल व्यय लगभग 6 करोड़ 43 लाख रुपये है, जो उनकी आय से लगभग 543% से अधिक है। इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए लोकायुक्त जबलपुर की टीम—जिसमें डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंन्द्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुल और अन्य सदस्य शामिल रहे—द्वारा सिवनी के त्रिमूर्ति नगर स्थित उनके आवास तथा पाटन तहसील के एक फॉर्म हाउस स्थित निवास स्थलों पर सुबह से ही एक साथ छापामार एवं तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, जो फिलहाल जारी है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत