“बस्तर मेला में हत्या के प्रयास के 2 फरार आरोपी 7 माह बाद गिरफ्तार”

बस्तर थाना पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को बस्तर मेला में हुए हत्या के प्रयास के मामले में 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से करीब 7 माह से फरार चल रहे थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि प्रार्थी छोटू कश्यप, निवासी छापर भानपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि इच्छापुर मेला में हुए विवाद की रंजिश के चलते 30.01.2026 को बस्तर मेला में भाटीपारा चौक पर आरोपी देवा बघेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई सूरज कश्यप, 22 वर्ष पर हमला किया था।

आरोप है कि देवा बघेल ने सूरज की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डंडे से सिर और पैर पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। सूरज के साथी उदय के साथ भी मारपीट की गई। घायल सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में थाना बस्तर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के निर्देशन में टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।

आज 07.08.2026 को मुखबीर सूचना पर देवा बघेल, 24 वर्ष, निवासी फरसा पारा बस्तर और देवनाथ बघेल, 23 वर्ष, निवासी केरागुड़ा पारा बस्तर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने रंजिश के चलते हमला करना स्वीकार किया। मुख्य आरोपी देवा बघेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जप्त किया गया।

दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत