सस्ते में सोना का लालच पड़ा महंगा: नकली हार के चक्कर में गंवाए 10 हजार”

नगरनार थाना पुलिस ने नकली सोने का हार असली बताकर ग्रामीण से ठगी करने वाले 2 अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ठगी की रकम और नकली गहने बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक विकेश तिवारी ने बताया कि 07.08.2026 को प्रार्थी लिंगेश्वर सेठिया, निवासी मंगनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 06.08.2026 को सुबह 8 बजे काम से जगदलपुर जाते समय 2 व्यक्ति उसके घर आए।

आरोपी मोहन लाल सोलंकी, निवासी भिलाई-दुर्ग ने खुद को मोहन लाल बताते हुए कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। उसने करीब 5 लाख रुपये का सोने का हार दिखाया। प्रार्थी द्वारा इतनी रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने हार गिरवी रखकर कम से कम 10 हजार रुपये मांगे और कहा कि बाकी रकम कल दे देना। प्रार्थी ने 10 हजार देकर हार रख लिया।

बाद में जब प्रार्थी ने हार को सोनार से जांच कराई तो वह मिक्स पीतल का निकला। इस पर उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन में टीम गठित कर जांच की गई। पुलिस ने आरोपी मोहन लाल सोलंकी, 52 वर्ष, निवासी नेहरू चौक चरौदा, भिलाई-3, जिला दुर्ग और मोहन राय, 52 वर्ष, निवासी हथनी पारा, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया। उनके कब्जे से ठगी के 4950 रुपये, 3 नग नकली सोने का माला वजन 342.190 ग्राम और 1 मोबाइल जप्त किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत