फतेहपुर बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, भारी पुलिस बल के बीच अतीक के बेटों का काफिला पहुंचा

फतेहपुर यूपी पैरोल पर बाहर आए अतीक अहमद के बेटों को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फतेहपुर जिले की सीमा तक लाया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए फतेहपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।
बॉर्डर क्षेत्र में यूपी पुलिस के साथ पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई । सुरक्षा व्यवस्था के तहत इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां मौजूद रहीं। काफिले के फतेहपुर जिले में प्रवेश से पहले सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, काफिला छिवली बॉर्डर के पास पहुंचा। जिले में प्रवेश से 50 मीटर पहले काफिले में शामिल वाहनों में ईंधन भी भरवाया गया । इस दौरान बॉर्डर पर सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट नजर आए।

भारी पुलिस बल और वज्र वाहनों की मौजूदगी में काफिले को सीमा पार कराने की प्रक्रिया जारी रही। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

फिलहाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत