जयपुर में तिरंगा रैली, गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

जयपुर में आज राष्ट्रभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा शनिवार को जयपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी भी मौजूद रहे।

अब रविवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राज्य स्तरीय विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नड्डा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

रैली से पहले शहीद स्मारक स्थित अमर जवान ज्योति पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद अल्बर्ट हॉल से शुरू होने वाली यह रैली रामनिवास बाग निकास गेट, सांगानेरी गेट और जौहरी बाजार होते हुए बड़ी चौपड़ तक पहुंचेगी।

रैली में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और पुलिस के जवान, सेना के जवान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट गाइड, माय भारत के वॉलंटियर्स, खिलाड़ी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, पेंशनर्स, पूर्व सैनिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

रैली के दौरान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ तिरंगा लहराएगा, और जयपुर में राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजेगा।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन, सुलभ न्याय और प्रभावी जनसुनवाई को सरकार की प्राथमिकता बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक अभियोजक न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। सरकार ने विधि अधिकारियों की रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

सरकार की ओर से न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 80 नए न्यायालयों का सृजन किया गया है। वहीं जरूरतमंदों को कानूनी सहायता देने के साथ बड़े स्तर पर विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्यों को जनता और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु बताया। उन्होंने कहा कि 181 राजस्थान संपर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों के समाधान को गति मिली है। जून महीने में करीब 4 लाख 97 हजार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से लगभग 4 लाख 90 हजार का निस्तारण किया गया। शिकायतों के निस्तारण की औसत अवधि घटकर 12 दिन रह गई है और समग्र निस्तारण दर 99.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के जरिए सरकारी सेवाओं को और सरल एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है।

यानी जयपुर में एक ओर तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंजेगा, तो दूसरी ओर सरकार सुलभ न्याय, जनसुनवाई और सुशासन के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देगी।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार