भाजपा धार ग्रामीण की बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रूपरेखा तय

भाजपा धार ग्रामीण जिला बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिला कार्यालय, मनावर में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी रूपरेखा तय की
बैठक में संगठन द्वारा 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाएं और अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ें..
बैठक में 13 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित करने की रूपरेखा भी तय की गई यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया भाजपा ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
14 अगस्त को ‘विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभाजन के दौरान हुई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को याद करते हुए नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से अवगत कराने का प्रयास किया जाएगा।
14 अगस्त को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित महापुरुषों के स्मारकों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करने का निर्णय भी लिया गया। सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में महापुरुषों के स्मारकों की स्वच्छता एवं सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
बैठक में भाजपा धार ग्रामीण जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथियों पर भी चर्चा की गई। संगठन की ओर से मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि विधायक कालू सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने भी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का अवसर है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, डॉ. राज बर्फ, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, सोनाली श्रीवास्तव, हीरालाल बृजवासी, मोहन आर्य सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री महेंद्र मेरती ने व्यक्त किया।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध