120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सिविल डिफेंस टीम ने किया सफल रेस्क्यू

120 फीट गहरे कुएं में गिरे व्यक्ति का सिविल डिफेंस टीम ने किया सफल रेस्क्यू

जयपुर, 8 अगस्त। शनिवार को को दोपहर 3:35 बजे कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से सूचना प्राप्त हुई कि रघुनाथपुरा/खातिया की ढाणी, थाना कानोता क्षेत्र में एक व्यक्ति करीब 120 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना के अनुसार व्यक्ति जीवित था और उसे तत्काल रेस्क्यू की आवश्यकता थी।

सूचना मिलते ही उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उप नियंत्रक अमित शर्मा ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए सुरक्षित तरीके से कुएं में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उसे जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू के बाद व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।सिविल डिफेंस टीम की तत्परता, साहस और त्वरित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति की जान बचाने में सफलता मिली।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार