सर्पदंश से दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत

सांप के डसने से दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत

कुत्ते के काटने का समझा, परिजनों ने हल्दी लगाकर सुला दिया; सुबह हुई मौत

भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम रई में तड़के करीब 4 बजे शौच के लिए घर से निकले 41 वर्षीय कराज सिंह संधू पुत्र सिंगारा सिंह को घास में छिपे सांप ने दोनों हाथों में डस लिया। दिव्यांग कराज सिंह हाथों के सहारे घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया है। परिजनों ने भी सांप के डसने का अंदाजा नहीं लगाया और हाथों पर हल्दी लगाकर उसे सुला दिया। सुबह कराज सिंह के नहीं उठने पर परिजन आनन-फानन में उसे भितरवार उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सर्पदंश की पुष्टि करते हुए मृत घोषित कर दिया। सूचना पर करहिया थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

Related Posts

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़। एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल ,टीमें…

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 से विजयी पार्षद कल्पेश शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित भरतपुर। नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 56 से विजयी हुए पार्षद कल्पेश शर्मा के सम्मान में आज वार्डवासियों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, अपराधी घायल

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

वार्ड 56 में कल्पेश शर्मा का भव्य स्वागत

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

कुड़नी धाम में आस्था का सैलाब, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

सागर में पुलिस मुठभेड़, ₹30 हजार का इनामी बदमाश घायल

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

जूनियर शिक्षक संघ का निर्वाचन संपन्न, राज किशोर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित