भरतपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता संवाद और सम्मान समारोह

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित

भरतपुर, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को श्री रामेश्वरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय, किला परिसर भरतपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम श्रीमती राशि डोगरा डूडी, उप महानिरीक्षक अपराध शाखा राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना आईपीएस के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशिमा वासवानी आईपीएस के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा कानूनों, अधिकारों तथा पुलिस की विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।

उप महानिरीक्षक राशि डोगरा डूडी ने छात्राओं एवं महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, She-Box, POCSO E-Box, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट तथा महिला बीट अधिकारी योजना की जानकारी दी। उन्होंने आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा छेड़छाड़ और स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की तत्काल पुलिस को शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं जनसहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 08 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ श्री रामगोपाल आरपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नरेंद्र कुमार आरपीएस सहित पुलिस अधिकारी, महिला वॉलन्टियर्स, सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका, एनजीओ प्रतिनिधि, शिक्षिकाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

मानसिक तनाव से जूझ रही बुजुर्ग महिला का फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर यूपी के थाना जाफरगंज क्षेत्र के ग्राम गहरूखेड़ा में गुरुवार देर रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगमिनिया का शव उसके पुराने कच्चे मकान में साड़ी के फंदे से…

IIPiCON-2026: AI से बदलेगा दवा निर्माण का भविष्य

निजी ट्रैवल्स की 3 मॉडिफाइड बसें सीज : इमरजेंसी गेट खराब मिले, सवारियों को देख दिल्ली की बस को 2 दिन की मोहलत। सीजेएम विमल व्यास के निर्देशन में गुरुवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मानसिक तनाव से जूझ रही बुजुर्ग महिला का फंदे से लटका मिला शव

मानसिक तनाव से जूझ रही बुजुर्ग महिला का फंदे से लटका मिला शव

IIPiCON-2026: AI से बदलेगा दवा निर्माण का भविष्य

IIPiCON-2026: AI से बदलेगा दवा निर्माण का भविष्य

इंदौर में पहली अंतरराष्ट्रीय फार्मा-AI कॉन्फ्रेंस IIPiCON-2026

इंदौर में पहली अंतरराष्ट्रीय फार्मा-AI कॉन्फ्रेंस IIPiCON-2026

सरपंच, तत्कालीन सचिव, उपयंत्री और सरपंच पति पर 13 लाख 96 हजार 496 रुपए की वसूली निर्धारित — 15 दिन में राशि जमा नहीं हुई तो, होगी कार्रवाई

सरपंच, तत्कालीन सचिव, उपयंत्री और सरपंच पति पर 13 लाख 96 हजार 496 रुपए की वसूली निर्धारित — 15 दिन में राशि जमा नहीं हुई तो, होगी कार्रवाई

सर्पदंश से दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत

सर्पदंश से दिव्यांग युवक की दर्दनाक मौत

भरतपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता संवाद और सम्मान समारोह

भरतपुर में महिला सुरक्षा जागरूकता संवाद और सम्मान समारोह