देवास में इंटक की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

मध्यप्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नाती अपने अल्प प्रवास पर देवास पहुंचे। इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नाती एवं प्रदेश सचिव अशोक गोस्वामी इंदौर से ग्वालियर जाते समय देवास स्टेशन रोड स्थित होटल सागर में रुके। इस दौरान इंटक के प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनका पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष शेषमणि पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें देवास सहित जिले भर में इंटक की चल रही गतिविधियों पर विचार विमर्श का चर्चा की गई। राजेन्द्र सिंह नाती ने कहा कि उनके देवास आगमन का मुख्य उद्देश्य जिले में इंटक संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक है तथा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों का राष्ट्रीय स्तर पर सभी श्रमिक संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी के तहत समस्त जिलों में 10 अगस्त को शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन आयोजित करने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर राजेन्द्र जाधव, शेषमणि पाण्डे, राजेन्द्रपुरी गोस्वामी, शंकरलाल चौधरी, हरनाम सिंह, प्रवीण उगडे, महेश जाटव, जयंत रेडेकर, श्री भालसे सहित बड़ी संख्या में इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन पंजाबराव काले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नामदेव मुनीर ने व्यक्त किया।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन