माह के मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

सिंगरौली जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र में 11 माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने निजी अस्पताल और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला मिश्रा पॉलीक्लीनिक हॉस्पिटल, वैढ़न से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां 11 माह के बच्चे गणेश केशरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे बच्चे के दाहिने हाथ का अंगूठा एक मशीन की चपेट में आ गया था। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मिश्रा पॉलीक्लीनिक लेकर पहुंचे।

शिकायत के अनुसार, बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया और शाम करीब 5 बजे डॉक्टर एस.के. सिंह द्वारा बच्चे के अंगूठे का ऑपरेशन किया गया।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को खाना-पानी देने को लेकर अस्पताल की ओर से कुछ निर्देश दिए गए थे। रात में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।

परिजनों का कहना है कि 5 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वे दोबारा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को बच्चे की स्थिति के बारे में बताया। आरोप है कि दवा दिए जाने के बावजूद बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद बच्चे की हालत और बिगड़ती गई।

शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के अस्पताल पहुंचने और बच्चे को देखने में देरी हुई तथा बाद में उसकी हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।

शिकायत के अनुसार, शाम करीब 8 बजे 11 माह के मासूम गणेश केशरी की मौत हो गई।
परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए इलाज में लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए डॉक्टर एस.के. सिंह एवं मिश्रा पॉलीक्लीनिक हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले में परिजनों की शिकायत पर वैढ़न थाने में रोजनामचा में सूचना दर्ज कर ली गई है और मामला कायम/जांच की प्रक्रिया में बताया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि—

क्या बच्चे के इलाज में वास्तव में लापरवाही हुई थी?

क्या ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई?

और क्या 11 माह के मासूम की मौत को रोका जा सकता था?

क्या उंगली पर लगी चोट से किसी की जान भी जा सकती है?

इन तमाम सवालों का जवाब अब पुलिस जांच और चिकित्सकीय जांच के बाद ही सामने आएगा।
फिलहाल, परिजनों ने न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन