विधायक संजय पुराम के जन्मदिन पर स्वास्थ्य महाअभियान, चिरचाळबांध में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण

विधायक संजय पुराम के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं का महाअभियान

चिरचाळबांध में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का लोकार्पण, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

गोंदिया :- जिले के आमगांव तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। विधायक संजय पुराम के जन्मदिवस के अवसर पर चिरचाळबांध में स्वास्थ्य सेवाओं का महाअभियान आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र भवन का लोकार्पण किया गया, वहीं विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण, सर्वरोग निदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन हुआ।
गोंदिया जिले के आमगांव तहसील अंतर्गत चिरचाळबांध में विधायक संजय पुराम के जन्मदिवस के अवसर पर जनसेवा से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र की नवनिर्मित इमारत का विधिवत लोकार्पण किया गया इसके साथ ही हरिहरभाई पटेल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण नागरिकों की नेत्र जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया।शिविर में रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर का सैकड़ों ग्रामीण नागरिकों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे, पूर्व समाजकल्याण सभापति एवं जिला परिषद सदस्य सविताताई पुराम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एड. इशूलाल उपराडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

बाइट – विधायक संजय पुराम:विधायक संजय पुराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

वीओ-5 / समापन:कुल मिलाकर विधायक संजय पुराम के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह स्वास्थ्य महाअभियान ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की नई इमारत से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर ने ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Related Posts

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया।…

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन